फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्रों को एक और मौका, अब इस दिन तक बढ़ी प्रवेश की तारीख

Wed, 02 Sep 2026 06:32 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

विभाग ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि शेष छात्रों को दाखिला प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा दी जाए। इससे वे निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
कॉलेजों में एडमिशन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए छात्रों को एक और मौका दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। विभाग की ओर से यह आदेश एक सितंबर को जारी किया गया।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और सरकारी, अनुदान प्राप्त तथा स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है। कई महाविद्यालयों और छात्रों की ओर से दाखिला पोर्टल दोबारा खोलने का अनुरोध किया गया था। इसे देखते हुए स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अंतिम तारीख बढ़ाई गई है।

विभाग ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि शेष छात्रों को दाखिला प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा दी जाए। इससे वे निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें