फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरशाही के हवाले प्रदेश, जनता बेहाल : दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बुधवार को महेंद्रगढ़ में जनसंपर्क अभियान चलाकर छह दिसंबर को होने वाले पार्टी के नौवें स्थापना दिवस समारोह का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ की धरती से डॉ. अजय सिंह चौटाला का पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने सांसद रहते क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार दिलाया था और रायमलीकपुर से चंडीगढ़ तक पदयात्रा की थी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में जारी बयान में दिग्विजय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश को चुनी हुई सरकार नहीं बल्कि अफसरशाही चला रही है। प्रदेश की जनता बेहाल है। मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा से ज्यादा पंजाब में दिखाई देते हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद और बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें