फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार के साथ नवाचार कौशल को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेल परिसरों में सात पेट्रोल पंपों का उद्घाटन, बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
विज्ञापन

चंडीगढ़। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ जेल सुधारों को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि अब जेल केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का केंद्र बन रही हैं।

रविवार को डॉ. अरविंद शर्मा ने जिला जेल सोनीपत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोनीपत, करनाल, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, यमुनानगर और नूंह स्थित जेल परिसरों में स्थापित पेट्रोल पंपों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र जेल से शुरू किया गया यह पायलट प्रोजेक्ट अब प्रदेशभर में विस्तार ले रहा है। मार्च 2026 तक नारनौल, भिवानी, सिरसा और झज्जर जेलों में भी पेट्रोल पंप स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा कि बंदियों को शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास से जोड़कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में गुरुग्राम जेल में आईटीआई व पॉलिटेक्निक कोर्स शुरू किए गए हैं जिनका अन्य राज्य भी अनुशरण कर रहे हैं।
विज्ञापन


जेल महानिदेशक आलोक कुमार राय ने बताया कि प्रदेश की जेलों में 50 कुख्यात गैंगस्टरों को अलग-अलग रखा गया है ताकि आपराधिक नेटवर्क न पनप सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर अपराध पर सख्त नियंत्रण रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें