फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: दाखिला प्रक्रिया पूरी होने तक कर्मचारी शाम 4 बजे तक काॅलेज में रुकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक ने जारी तकए सख्त निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सरकारी, सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के बीच प्रवेश समिति के सदस्यों और कर्मचारियों का समय से पहले कॉलेज से जाने का मामला सामने आया है। इसका संज्ञान लेते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक एस. नारायण ने सभी कॉलेजों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार ओपन काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया पूरी होने तक प्रवेश समिति के सदस्य व संबंधित कर्मचारी शाम चार बजे तक कॉलेज परिसर में अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। प्राचार्यों और कॉलेज प्रमुखों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 लाख से ज्यादा संदेश, 1.05 लाख दाखिले
बुधवार तक प्रदेश के कॉलेजों में करीब 1.05 लाख दाखिले हो चुके हैं। विभाग की ओर से करीब 1.50 लाख दाखिलों का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यालय स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी दीपक संधू के पर्यवेक्षण में विद्यार्थियों को दाखिले से संबंधित संदेश लगातार भेजे जा रहे हैं। अब तक 60 लाख से अधिक संदेश भेजे जा चुके हैं। इन संदेशों में दाखिले के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही हरियाणा में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को दाखिले की प्रक्रिया, उपलब्ध सीटों और आवेदन के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी इन संदेशों में दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें