सीएम और नेता प्रतिपक्ष को संविधान की प्रति देते स्पीकर
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में आरएसएस के कार्यालय पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रघुबीर सिंह कादियान ने कहा कि आज देश के हालात ठीक नहीं हैं और आरएसएस के दफ्तर पर आज तक तिरंगा नहीं फहराया गया है।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वह गलत बात कर रहे हैं। इसके बाद स्पीकर और कादियान के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी खड़े हो गए और कांग्रेस पर पलटवार किया।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आज की कांग्रेस का निर्माण अंग्रेजों ने किया था। महात्मा गांधी ने भी कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।
शिक्षा मंत्री महीपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है। इस पर विपक्ष ने पूछा कि नाम ही बता दो। इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि सीएम अभी एक-एक फसल की जानकारी देंगे, ध्यान से सुनना। उठाकर चले न जाना।