फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पंचायती राज खातों में सेंध: 100 करोड़ की साइबर ठगी से हड़कंप, निदेशालय ने पीएनबी को ठहराया जवाबदेह

Thu, 26 Nov 2026 09:53 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा की पंचायती राज संस्थाओं के खातों से साइबर फ्राॅड कर 100 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। वहीं निदेशालय स्तर पर कमेटी भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
पंचायती राज साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की पंचायती राज संस्थाओं के सरकारी खातों से साइबर धोखाधड़ी कर रकम निकालने का मामला अब 100 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच गया है। जांच में ठगी के तार कई राज्यों के साथ विदेश तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


एसआईटी ने अब तक सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये बिहार, राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले हैं। अभिषेक, गुरजिंदर, संजय, तरुण, मुकेश और उत्पल कांत समेत छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। वहीं, पंचायती राज निदेशालय ने खातों से पैसे निकलने के लिए पंजाब नेशनल बैंक को जवाबदेह ठहराया है। साथ ही मामले की जांच के लिए निदेशालय स्तर पर कमेटी गठित कर दी गई है।

पंचकूला साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच एजेंसियों को आशंका है कि सरकारी भुगतान पोर्टल को विदेश से हैक कर रकम देश के अलग-अलग हिस्सों में हजारों म्यूल बैंक खातों के जरिए निकाली गई। अब पुलिस का मुख्य फोकस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और रकम के लेन-देन में शामिल लोगों तक पहुंचने पर है।
विज्ञापन
Trending Videos

जांच के लिए पुलिस ने बनाईं चार टीमें
ठगी की रकम और बैंक खातों का दायरा बढ़ने के बाद एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। इसके लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं। जरूरत के अनुसार दूसरे जिलों से भी पुलिसकर्मियों को जांच में शामिल किया गया है। ये टीमें अलग-अलग राज्यों में जाकर संदिग्ध बैंक खाताधारकों से पूछताछ करेंगी और आरोपियों की तलाश में छापे डालेंगी। पुलिस हैकिंग में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की दिशा में भी काम कर रही है।

एक हजार से अधिक बैंक खाते फ्रीज
ठगी की रकम देश के लगभग सभी राज्यों में फैले हजारों म्यूल खातों में ट्रांसफर की गई है। पुलिस अब तक एक हजार से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करवा चुकी है। जांच टीमें खाताधारकों से भी पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन खातों का इस्तेमाल किसके इशारे पर किया गया और सरकारी खजाने से निकली रकम आखिर कहां पहुंची। 
विज्ञापन

निदेशक के नेतृत्व में मुख्यालय ने जांच कमेटी बनाई
विकास एवं पंचायती राज निदेशालय ने इस मामले में बगैर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के रकम निकासी का आरोप लगाया है। निदेशालय ने इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की जिम्मेदारी तय की है और निकाली गई रकम बैंक से वापस देने को कहा है। निदेशक की निगरानी में अतिरिक्त निदेशक, तकनीकी शाखा के अधिकारियों की निगरानी में प्रदेशस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी है। सभी 23 जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से बगैर ओटीपी या बगैर डिजिटल हस्ताक्षर के निकाली गई रकम का ब्योरा भी मांगा है।   

बैंक ने भी शुरू की खातों की जांच
राज्य में पंजाब नेशनल बैंक में पंचायतों, ब्लॉक समिति और जिला परिषदों के जो भी खाते खुले हैं उनकी जांच शुरू हो गई है। पीएनबी खाते खुलवाने के दौरान दिए गए दस्तावेज, हस्ताक्षर, जमा रकम और रकम की निकासी का ब्योरा तैयार कर रही है।  

अभी तक जिन बैंक खातों से रकम निकाली गई है वह सभी पंजाब नेशनल बैंक में हैं। बगैर ओटीपी के खातों से रकम निकाली गई है इसलिए बैंक को ही रकम वापस करनी होगी। हमारी धनराशि सुरक्षित इसलिए है कि रुपये निकासी में ओटीपी का उपयोग नहीं हुआ। बैंक की ही रुपये वापसी की जिम्मेदारी है। - सुशील सारवान, निदेशक, हरियाणा विकास एवं पंचायती राज विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें