फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सितंबर-अक्तूबर में 23 जिलों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना के लिए मौके पर मिलेगा आवेदन से लेकर बैंक ऋण तक का मार्गदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सितंबर और अक्तूबर में प्रदेश के 23 जिलों में सेवा सेतु कैंप लगाए जाएंगे। गांवों से लेकर ब्लॉक और शहरी निकायों तक इन कैंपों का कार्यक्रम तय किया गया है। इनमें बिजली से जुड़ी सेवाओं के साथ केंद्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों को एक ही जगह मिलेगी।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर आयोजित होने वाले इन कैंपों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर खास जोर रहेगा। रूफटॉप सोलर लगवाने के इच्छुक उपभोक्ताओं को पंजीकरण, जरूरी दस्तावेज, बैंक ऋण, सब्सिडी, संयंत्र लगाने और बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया समझाई जाएगी।
विज्ञापन


सेवा सेतु कैलेंडर में अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हांसी, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर को शामिल किया गया है। कैंप के लिए नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, नगर समिति, ब्लॉक और गांव स्तर पर अलग-अलग तारीखें रखी गई हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम में भी नगर निगम मानेसर, सोहना, गुरुग्राम और सोहना ब्लॉक, पटौदी-जटौली मंडी, फर्रुखनगर समेत कई क्षेत्रों में कैंप होंगे। गुरुग्राम क्षेत्र में 6, 7 और 8 अक्तूबर को कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें