फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अमनीत पी कुमार के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आत्महत्या प्रकरण के बाद आईएएस अमनीत पी कुमार के सेक्टर-24ए स्थित सरकारी आवास नंबर 132 के बाहर चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वीरवार को अमनीत पी कुमार ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से उनकी व बेटियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा की मांग की थी और परिवार को खतरा बताया था।
विज्ञापन


इस प्रकरण में चंडीगढ़ पुलिस ने आईएएस अमनीत पी कुमार के सरकारी आवास के बाहर पुलिस बीट बॉक्स उपलब्ध करवा दिया है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों व नेताओं के यहां लगातार पहुंचने पर और घर के बाहर लोगों की लगने वाली भीड़ को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने यह कदम उठाया है। शुक्रवार को उनके घर के बाहर न केवल बीट बॉक्स, बल्कि अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात की गई। चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आईएएस के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। आईएएस, उनकी बेटियों और परिवार की सुरक्षा को लेकर हरियाणा सरकार व हरियाणा पुलिस फैसला लेगा। चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार आईएएम अमनीत पी कुमार ने सीएम और हरियाणा सरकार से खुद की व परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें