चंडीगढ़। आईपीएस अधिकारी संघ (हरियाणा कैडर) ने वाई पूरण कुमार के आकस्मिक व असामयिक निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है। संघ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट कीं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (टेलीकॉम, हाईवेज एवं ट्रैफिक) हरदीप सिंह दून के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत अधिकारी की पत्नी अमनीत पी कुमार के निवास पर जाकर व्यक्तिगत रूप से गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिवार को हरसंभव सहयोग और साथ देने का आश्वासन दिया। आईपीएस अधिकारी संघ के सदस्यों ने एकत्र होकर दिवंगत आत्मा की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।