फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में करोड़ों रुपये का घोटाला : बजरंग गर्ग

विज्ञापन
बजरंग गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष, हरिायणा प्रदेश व्यापार मंडल। - फोटो : बजरंग गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष, हरिायणा प्रदेश व्यापार मंडल।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मंडियों का दौरा करने के बाद कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण धान खरीद में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। गर्ग ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि प्रदेश में वर्ष 2024 में सरकारी धान की खरीद 53 लाख 98 हजार मीट्रिक टन हुई थी मगर इस साल सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 14 लाख 74 हजार एकड़ जमीन में धान की फसल बारिश व बाढ़ के कारण खराब हो गई है। इसके बावजूद पिछले साल की तुलना इस बार धान की 8 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की सरकारी खरीद हुई है। इस साल धान की सरकारी खरीद लगभग 62 लाख 7 हजार मीट्रिक टन हो चुकी है। सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य 54 लाख मीट्रिक टन रखा था।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी खरीद एजेंसियों ने धान खरीद में बड़ा घोटाला किया है। सरकार के चहेतों ने बाहरी राज्यों से धान 1500-1600 रुपये प्रति क्विंटल खरीद कर हरियाणा सरकार को 2389 रुपये एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर बेचकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। धान घोटाले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करानी चाहिए। घोटाले में शामिल अधिकारियों से रकम की वसूली के साथ-साथ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पहले भी करोड़ों रुपये का धान खरीद में घोटाला हुआ था जिसकी एफआईआर दर्ज होने के बावजूद भी कोई खास कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें