हरियाणा लोक सेवा आयोग के मौजूदा चेयरमैन आलोक वर्मा का कार्यकाल वीरवार को समाप्त हो गया है। सैनी फरवरी 2022 से आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। सोनीपत निवासी सतीश कुमार अब तक कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के नए चेयरमैन के लिए आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी सतीश कुमार सैनी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी के वीआरएस आवेदन को मंजूरी दे दी है। वह शनिवार को सेवानिवृत्त हो सकते हैं,जिसके बाद उनकी नियुक्ति के आदेश जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
आयोग के मौजूदा चेयरमैन आलोक वर्मा का कार्यकाल वीरवार को समाप्त हो गया है। सैनी फरवरी 2022 से आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। सोनीपत निवासी सतीश कुमार अब तक कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह अब तक जीएम रोडवेज, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के एडिशनल डायरेक्टर, सीएम ओएसडी व एचएसवीपी के पद पर रह चुके हैं।
सतीश कुमार जनवरी 2020 से फरवरी 2022 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें एचपीएससी में नियुक्त किया गया था। हालांकि, नए चेयरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि आदेश जारी होने के बाद ही होगी।