फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नड्डा संग सैनी चुनेंगे असम विधायक दल का नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी ने जगत प्रकाश नड्डा को असम का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया
विज्ञापन



चंडीगढ़। असम में भाजपा की जीत के बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। पार्टी को अब विधायक दल का नेता चुना जाना है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अहम रोल होने जा रहा है। पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को असम भाजपा का विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को असम का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां असम में बीजेपी विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए की गई हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन पर्यवेक्षकों की देखरेख में असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सैनी की यह भूमिका भाजपा के भीतर उनकी बढ़ती राजनीतिक अहमियत को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें