फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: रोडवेज कर्मियों को आपसी सहमति के आधार पर स्थानांतरण का माैका मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन



- परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ रोडवेज कर्मचारियों की बैठक में कई मांगों पर सहमति बन गई है। नई तबादला नीति लागू होने तक कर्मचारियों को एक बार आपसी सहमति के आधार पर स्थानांतरण का अवसर दिया जाएगा। यह फैसला कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए लिया गया है।

चंडीगढ़ में परिवहन विभाग के अधिकारियों, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन और हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही रोडवेज कर्मचारियों की पदोन्नति, आवासीय कॉलोनियों के निर्माण और बोनस, भत्तों, पेंशन तथा अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


मंत्री अनिल विज ने बस अड्डों और डिपो की जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज कार्यशालाओं और डिपो में कर्मचारियों के लिए पंखे, बैठने की उचित व्यवस्था, वाटर कूलर और महिला-पुरुष कर्मचारियों के लिए अलग-अलग शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन




बसों के रूट व समय सारिणी की समीक्षा के निर्देश
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को बसों के रूट और समय सारिणी की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो पहले सरकारी बसें चलाई जाएं और उसके 20 से 25 मिनट बाद निजी बसों को संचालन की अनुमति दी जाए ताकि सरकारी परिवहन सेवाओं को प्राथमिकता मिल सके। बैठक में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चालकों के लिए सख्त टेस्टिंग प्रक्रिया जल्द शुरू करने का भी फैसला लिया गया। सड़क हादसों को रोकने के लिए चालक परीक्षण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें