फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता योग राज सीजीआरएफ पंचकूला के अध्यक्ष बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए तीन स्तरीय तंत्र लागू
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के जल्द, पारदर्शी और प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से तीन स्तरीय उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली (सीजीआरएफ) को लागू किया है।
आयोग के प्रवक्ता प्रदीप मलिक ने बताया कि इसी क्रम में आयोग ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कॉर्पोरेट उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला के अध्यक्ष पद पर योग राज, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति की अवधि दो वर्ष या 65 वर्ष की उम्र तक, जो भी पहले हो तक होती है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से लागू तीन स्तरीय प्रणाली के तर्ज पर उपभोक्ताओं की शिकायतों को विवाद की राशि के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। एक लाख रुपये तक के विवाद में 21 सर्कल स्तरीय, एक लाख से तीन लाख तक के मामलों को चार जोनल, 3 लाख से अधिक के विवाद को दो कॉर्पोरेट सीजीआरएफ (पंचकूला एवं गुरुग्राम) की ओर से निपटाए जाते हैं। हालांकि, बिजली चोरी, अनधिकृत लोड एवं राजस्व हानि से जुड़े मामलों को सीजीआरएफ के अधिकार क्षेत्र से बाहर रखा गया है। शेष सभी उपभोक्ता शिकायतें इस मंच पर सुनी जा सकती हैं।
विज्ञापन



वहीं, कोई उपभोक्ता सीजीआरएफ के फैसले से संतुष्ट नहीं है तो वह विद्युत लोकपाल आरके खन्ना के समक्ष अपील कर सकता है। एचईआरसी के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा और सदस्य मुकेश गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ता शिकायतों का निपटारा समयबद्ध, निष्पक्ष और बाध्यकारी अनुपालन सुनिश्चित करने वाले दृष्टिकोण से किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें