फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजमुखी के दाम घटाना किसानों के साथ धोखा : दुष्यंत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सूरजमुखी की फसल के खरीद मूल्य में कमी को लेकर हैफेड और सरकार का विरोध किया है। कहा कि केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए 7721 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया था लेकिन अब हरियाणा में इसे घटाकर 6540 रुपये कर दिया है। यह किसानों के साथ सीधा धोखा है।
विज्ञापन


चौटाला के अनुसार यह रेट पिछले साल से भी करीब 740 रुपये कम है जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। महंगाई और बेमौसम बारिश के चलते किसानों की लागत बढ़ रही है। ऐसे में सरकार को बोनस देना चाहिए था लेकिन उल्टा कीमत घटा दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे फैसले किसानों को आंदोलन की ओर धकेलते हैं। कहा कि रसोई गैस के बढ़ते दाम और ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर भरवाने की अवधि 45 दिन करना भी गलत है। सरकार को यह फैसला तुरंत वापस लेने चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें