फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एचकेआरएन के माध्यम से जेई के पदों पर होगी भर्ती, 11 तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (जेई) के विभिन्न पदों पर भर्ती होंगी। आवेदन 11 नवंबर तक किए जा सकते हैं। यह भर्ती पैरा-इंजीनियरिंग एसोसिएट्स जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर) और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए है।
विज्ञापन

सिविल इंजीनियर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री आवश्यक है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक या डिप्लोमा के साथ मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत अनिवार्य है। हॉर्टिकल्चर इंजीनियर के लिए हॉर्टिकल्चर में डिप्लोमा या डिग्री और मैकेनिकल इंजीनियर के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की अनिवार्यता है। चयन होने पर गुरुग्राम में निगम के निर्देशों के अनुसार सरकारी विभागों में नियुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें