फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: इनेलो 12 से 19 नवंबर तक जिलों में युवा सम्मेलन करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


बेरोजगारी, नशे और युवाओं की भागीदारी के मुद्दे उठाएगी पार्टी

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा में युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए इनेलो 12 से 19 नवंबर तक सभी जिलों में युवा जिलास्तरीय सम्मेलन करेगी। इन कार्यक्रमों की अगुवाई युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला करेंगे। नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नफे सिंह राठी भी उनके साथ रहेंगे।

पार्टी के तय कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर, 13 को कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत, 14 को सोनीपत, रोहतक और झज्जर तथा 15 नवंबर को फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कार्यक्रम होंगे। इसी तरह 16 नवंबर को गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल, 17 को भिवानी, चरखी दादरी और हांसी, 18 को हिसार, फतेहाबाद और सिरसा तथा 19 नवंबर को जींद और कैथल में युवा सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करण चौटाला ने कहा कि हरियाणा का युवा बेरोजगारी, नशे और सरकार की नीतियों के कारण चुनौतियों का सामना कर रहा है। कार्यक्रमों में युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के साथ प्रदेश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें