हरियाणा में सोमवार की सुबह मौसम ने करवट ले ली। पहले चार जिलों में हल्की बूंदाबांदी के बाद बाद में सात जिलों में बारिश शुरू हो गई। इसके बाद हरियाणा के मौसम में ज्यादा ठंडक के लौटने की उम्मीद है। वही, प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी है।
विज्ञापन
सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, रेवाड़ी, हिसार, पानीपत और नारनौल में बूंदाबांदी हुई, जिसके करीब एक घंटे बाद यहां तेज बारिश भी शुरू हो गई। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला सहित कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
इसके बीच 12 जिलों में धुंध से भी राहत नहीं है। इनमें करनाल, रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, सोनीपत, पानीपत, पलवल, चरखी दादरी, नूंह और रोहतक में डेंस फॉग का अलर्ट जारी है। रविवार को हिसार का सबसे अधिक तापमान 12.2 और जींद का 13.9 दर्ज किया गया था।