फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा रोडवेज का मोबाइल एप एक माह में लॉन्च करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की लाइव लोकेशन की जानकारी के साथ यात्री टिकट का डिजिटल भुगतान कर सकेंगे
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती होगी, 500 इलेक्ट्रिक बसें भी खरीदी जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक माह के भीतर हरियाणा रोडवेज का मोबाइल एप लॉन्च करने की तैयारी है। इस एप से बस अड्डे या बस स्टॉप पर बसों के पहुंचने की पूरी जानकारी मिल सकेगी। बसों के अनधिकृत स्थानों पर ठहराव की भी जानकारी इससे मिलेगी। यह एप हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी भाषा में भी उपलब्ध होगा। इस एप के माध्यम से रोडवेज की बसों की लाइव लोकेशन पता चलने के साथ ही यात्री टिकटों का डिजिटल तरीके से भुगतान भी कर सकेंगे। जल्द इसका ट्रायल होगा। इसके साथ ही सभी बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाए जाएंगे जिससे बसों की कड़ी निगरानी हो सकेगी और चालकों की जवाबदेही तय होगी।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बैठक में मोबाइल एप पर मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान एजेंसी ने एप के कार्यों की प्रस्तुति दी। बैठक के दौरान मंत्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एप एंड्रायड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होना चाहिए। बसों की लाइव लोकेशन के अलावा यात्री सभी रूट की जानकारी आसानी से पा सकेंगे। किराए का भी ब्योरा मिलेगा। विज ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बस के बस अड्डे पर आने और वहां से रवाना होने का समय कंट्रोल सेंटर में रिकॉर्ड किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि विभाग में करीब 700 कंडक्टरों की पदोन्नति की जानी है और उनके स्थान पर जल्द ही 700 नए कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। राज्य में ग्रीन एनर्जी के साथ-साथ ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। 125 साधारण बसें हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई संस्था गठित करने की संभावना तलाशने के निर्देश
मंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे की आईआरसीटीसी की तर्ज पर परिवहन विभाग के तहत एक नई संस्था गठित करने की संभावनाएं तलाशी जाए जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग, गुणवत्ता वाला भोजन मिल सके। बस अड्डों पर अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं को तत्काल हटाने के सख्त निर्देश दिए गए। बस अड्डों पर स्वच्छता के लिए विशेष निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें