फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर शिकंजा: हरियाणा में तस्करों की सूचना देने के लिए खुलेगा पोर्टल, पहचान रखी जाएगी गुप्त

Sat, 30 Nov 2024 09:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ अमर उजाला ने महा अभियान छेड़ा हुआ है। खबरों के जरिये नशे की भयावह तस्वीर को समाज के सामने लगातार रखा जा रहा है। इस पर शासन भी सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में नशे के खिलाफ अमर उजाला की मुहिम का असर होने लगा है। मुख्य सचिव डाॅ.विवेक जोशी के बैठक लेने के एक दिन बाद अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे की बढ़ती समस्या के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक ऐसा पोर्टल तैयार किया जाए, जिस पर कोई भी नशा तस्करी की सूचना दे सके। सरकार सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत करेगी और उसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आबकारी एवं कराधान विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में नशा तस्करी को रोकने के लिए विभाग के अधिकारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व पुलिस के साथ समन्वय बनाते हुए काम करें, ताकि नशे की समस्या पर मजबूती से प्रहार किया जा सके। सीएम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा कि टैक्स चोरी और नकली शराब के मामलों में कार्रवाई के दौरान यदि उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना या नशा मिलता है तो पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकली शराब बनाने वालों की संपत्ति अटैच की जाए

नकली शराब बनाने और इसकी तस्करी में संलिप्त लोगों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए। ऐसे लोगों की काली कमाई से अर्जित की गई संपत्तियों को भी अटैच किया जाए।

बच्चों के लिए विशेष नशा मुक्ति केंद्र बनेंगे

उधर मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग व समाज कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह नशे में फंस रहे बच्चों व किशोरों के लिए अलग से नशा मुक्ति केंद्र बनाएं। कहा कि एनडीपीएस मामलों से निपटने वाले पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहने चाहिए।

केमिस्ट शॉप पर कैमरे लगाएं

सरकार ने केमिस्ट शॉप में हाईटेक व नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश भी दिए। यदि कोई भी ऐसा केमिस्ट शॉप मिलता है, जिस पर सीसीटीवी नहीं लगा है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जंगली भांग नष्ट करने को कहा

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से जंगली भांग के पौधों को उखाड़ने और नष्ट करने के भी आदेश दिए। साथ ही सभी उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को नए सिरे से इस दिशा में मजबूती के साथ अभियान चलाने और उसके फोटोग्राफिक साक्ष्यों के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें