फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में चढ़ा सियासी पारा: सम्राट चौधरी को लेकर हरियाणा सीएम ने ऐसा क्या कहा... बिहार भाजपा को देनी पड़ी सफाई

Tue, 15 Apr 2025 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सीएम नायब सैनी ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा बिहार में भी जीतेगी। इसके बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक बयान ने बिहार का सियासी पारा चढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री सैनी ने एक कार्यक्रम में कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा बिहार में भी धमाकेदार जीत हासिल करेगी। उनके इस बयान से बिहार भाजपा में भी असहज की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां तक बिहार भाजपा को सफाई देनी पड़ी। वहीं, बिहार के विपक्षी दलों ने भी चुटकी ली है। 
विज्ञापन




दरअसल गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है। यह विजय की पताका रुकनी नहीं चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि हमारे सम्राट चौधरी (बिहार के डिप्टी सीएम) के नेतृत्व में विजय का झंडा बिहार में भी फहराया जाएगा। सैनी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे और सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में भी मौजूद थे।
   
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पहनाए जूते: प्रधानमंत्री से मिलने के बाद क्या बोले रामपाल? 18 साल की उम्र में भाजपा से जुड़े, मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में खत्म होना माैजूदा सरकार का कार्यकाल

उल्लेखनीय है कि बिहार की मौजूदा भाजपा-जदयू की गठबंधन सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म होना है। चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि भाजपा-जदयू गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी। मगर सैनी के इस बयान से बिहार में फिर से सियासी चढ़ गया है।

तेजस्वी यादव ने कसा तंज

सैनी के बयान पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सफाई देते हुए कहा कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और अगले मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार होंगे। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने भी जायसवाल के बयान का समर्थन किया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में तंज कसते हुए कहा- भाजपा में कौन नहीं सीएम बनेगा। क्यों लड़ाई लगा रहे हो। दो दिन बाद भाजपा में एक नया नाम सामने आ जाएगा।

बिहार दिवस पर बोले थे सैनी, मैं भी बिहारी हूं

बीते महीने बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर भी सीएम नायब सिंह सैनी ने बयान दिया था कि मैं भी बिहारी हूं। मैं कई साल बिहार में रहा हूं। मोतिहारी से आगे भी कई जिले पड़ते हैं, जहां मैं कई महीने रहा हूं। उन्होंने कहा कि बेतिया, सीतामढ़ी में भी रहा हूं। बिहार का कोई ऐसा जिला नहीं, जहां मुझे काम करने का मौका नहीं मिला हो। मुझे खुशी है कि मैं भी एक बिहारी हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें