फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में आईआईटी की घोषणा करें पीएम मोदी : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जींद दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि जींद में आईआईटी की घोषणा करें। इसके अलावा कोविड के बाद से बंद पड़ी एनसीआर क्षेत्र की सभी ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जारी बयान में दीपेंद्र ने कहा कि जिस जींद-गोहाना-सोनीपत रेल लाइन पर हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन होना है उसका निर्माण कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ था। उन्होंने सीएम नायब सैनी से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री को इस तथ्य से अवगत कराएं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कार्यकाल में हरियाणा में 300 किलोमीटर से अधिक नई रेल लाइन और 83 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया था। कहा कि भाजपा सरकार के 12 वर्षों में एक इंच भी नई रेल लाइन या मेट्रो लाइन नहीं बिछाई गई। प्रधानमंत्री के दौरे के दाैरान प्रदेश की जनता को केवल उद्घाटन नहीं बल्कि विकास की नई सौगात मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें