फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पवन राणा एक अक्तूबर को संभालेंगे भाजपा संगठन मंत्री का दायित्व, पंचकूला में होगा समारोह

Tue, 29 Sep 2026 11:01 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

समारोह पंचकूला के पंचकमल में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन पुराने प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर और संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का विदाई समारोह भी यहीं होगा।
विज्ञापन
पवन राणा - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में भाजपा के नवनियुक्त संगठन मंत्री पवन राणा एक अक्तूबर को अपना दायित्व ग्रहण करेंगे। यह समारोह पंचकूला के पंचकमल में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन पुराने प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर और संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का विदाई समारोह भी यहीं होगा।
विज्ञापन


इन तीनों पदाधिकारियों को गत दिनों हरियाणा से हटाया गया था। उन्हें अब दूसरे प्रदेशों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। सतीश पुनिया को पंजाब तथा जम्मू-काश्मीर का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुरेंद्र नागर की नई जिम्मेदारी का उल्लेख विज्ञप्ति में नहीं है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी समारोह में शामिल होंगी। राज्य के सभी मंत्री और विधायक भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें