फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 15 अगस्त से पहले सभी जिलों में आयोजित होंगे पंच सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मेलन में वीबी जी राम जी के बारे में सात बिंदुओं पर दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जी राम जी) की जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से जानकारी साझा करने के लिए जिलास्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है। ग्रामीण विकास विभाग निदेशालय ने 15 अगस्त तक इन सम्मेलन के आयोजन के निर्देश दिए हैं। इन सम्मेलनों में वीबी जी राम जी के बारे में सात बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी। निदेशालय की ओर से राज्य के सभी उपायुक्तों और जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

सम्मेलन में वीबी जी राम जी का उद्देश्य, पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका, योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करना व उनके अनुमोदन के बारे में जानकारी दी जाएगी। पात्र परिवारों के पंजीकरण और ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्डों के वितरण के बारे में भी बताया जाएगा। योजनाओं के क्रियान्वयन, समन्वय, शिकायतों के निवारण व सामाजिक लेखा परीक्षा को लेकर पंचायतों की भूमिका के बारे में भी बताया जाएगा। ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र चौहान ने बताया कि यह सम्मेलन जिला प्रशासन व हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान (एचआईआरडी) नीलोखेड़ी, करनाल के सहयोग से संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें