फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: चार जिलों के झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के आदेश, डीएसपी से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
टास्क फोर्स ने करनाल, गुरुग्राम, पलवल और दादरी में विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लिंगानुपात सुधारने के लिए गठित राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने अवैध गर्भपात के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने करनाल, पलवल, गुरुग्राम और चरखी दादरी में अवैध गर्भपात में शामिल बीएएमएस डॉक्टरों और अयोग्य चिकित्सकों (झोलाछाप डॉक्टरों) को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही के लिए इन 4 जिलों के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे डीएसपी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए भी कहा है। वहीं, लापरवाही बरतने के लिए उत्तवर, पलवल के एसएमओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया। गर्भवती महिलाओं को परामर्श देने के लिए उनके साथ जुड़ी सहेलियों (साथी) को किसी भी गर्भपात के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा में डेढ़ महीने के भीतर एमटीपी किट बेचने वाले थोक विक्रेताओं की संख्या 32 से घटकर 3 हो गई है और राज्य के 14 जिलों में एमटीपी किट की बिक्री में गिरावट आई है। अवैध बिक्री पर दो एफआईआर दर्ज की गई। एक दुकान को सील कर दिया गया। वहीं, सीएचसी के 124 एसएमओ से उनके अधिकार क्षेत्र में हो रहे अवैध गर्भपात पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें