फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सभी सड़कों की होगी मरम्मत : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सड़कों पर मरम्मत का कार्य 15 जून तक करना होगा।इसके लिए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। मंगलवार को बैठक कर उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी सड़कों पर निर्धारित अवधि में काम हो। प्रदेश में कुल 4353 सड़कें बनाई गई हैं। इनमें से 3123 सड़कों की मरम्मत करके ठीक कर दिया गया है, शेष सड़कों को भी जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा। इस मौके कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू, बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहूजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें