हरियाणा पुलिस ने अपराध मुक्त राज्य की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 11 दिसंबर को राज्य स्तरीय ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया।
इस ऑपरेशन में हरियाणा के अलग-अलग जिलों ने अपराध नियंत्रण में मुख्य भूमिका निभाई। गुरुग्राम पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 स्थानों पर कॉम्बिंग करते हुए 20 मामले दर्ज करते हुए 7 कुख्यात, अवैध हथियार रखने के 2 समेत 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
साइबर अपराध और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आधुनिक अपराधों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने साइबर ठगों के नेटवर्क पर भी चोट की। नूंह पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को जब्त करते हुए 3 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए। इसके साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी और वाहन जब्त किए। नशे के खिलाफ कल की गई कार्रवाई में कल पुलिस ने 6.8 ग्राम गांजा, 66.15 ग्राम हेरोइन, 11 ग्राम स्मैक, 2 किलो चुरा पोस्त और 200 ग्राम अफीम बरामद की। इसके अलावा प्रदेश पुलिस ने 200 टेबलेट, 150 कैप्सूल, 60 बियर, 96 अंग्रेजी शराब बोतल, 733 बोतल देसी शराब, 95 लीटर अवैध शराब, 76 लीटर लाहन और 90 हज़ार रुपये से अधिक नकद की बरामदगी की है।
हरियाणा पुलिस ने 'सेवा, सुरक्षा और सहयोग के अपने आदर्श वाक्य को चरितार्थ करते हुए पुलिस कर्मियों ने इस अभियान के दौरान प्रदेश भर में 616 जरूरतमंद और विपत्तिग्रस्त व्यक्तियों की सहायता की। इसमें गुरुग्राम जिले (222), सिरसा (75), अम्बाला (75), फरीदाबाद (54) और पंचकूला (50) जिले ने मुख्य भूमिका निभाई। और इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने राज्य भर में 13 गन हाउसों का निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए, ताकि हथियारों का दुरुपयोग रोका जा सके।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 दिसंबर की रात डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से एक कार में अवैध शराब लोड होकर यूपी (सहारनपुर) जाने वाली है। टीम ने गांव टाबर के पास जाल बिछाया। जैसे ही तस्करों की गाड़ी नाके पर पहुंची, पुलिस को देख उन्होंने कार की लाइटें बंद कर दीं और गाड़ी छोड़कर घने अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों में गायब हो गए।