फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित 25 बच्चों को राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
विज्ञापन

चंडीगढ़। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। देशभर के असाधारण उपलब्धियों वाले बच्चों को देश की राष्ट्रपति पुरस्कृत करेंगी। पुरस्कार पाने के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
भारत के राष्ट्रपति की तरफ से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला यह एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के तहत बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला और संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चे आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए आयु 18 वर्ष से कम (31 जुलाई 2025 तक) होनी चाहिए, क्योंकि इन्हीं को यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न श्रेणियों में में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। पुरस्कारों में एक मेडल सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। सबसे पहले स्क्रीनिंग कमेटी सभी प्राप्त आवेदनों की छंटनी करेगी, इसके बाद चयनित फाइनल नामों का चयन नेशनल कमेटी करेगी। एक सरकारी प्रवक्ता बताया कि पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते हैं। पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी www.awards.gov.in पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें