हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और नूंह (मेवात) के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) पर्यवेक्षक जितेन्द्र कुमार भारद्वाज को संगठन सृजन अभियान के लिए परिवहन और आवास का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
उन्हें राज्य में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और पीसीसी पर्यवेक्षकों के दौरे के दौरान उनकी यात्रा और ठहरने के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने का काम सौंपा जाएगा। इसके अलावा, पूर्व विधायक नीरज शर्मा को तत्काल प्रभाव से भारद्वाज के स्थान पर नूंह (मेवात) के लिए पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की तरफ से पांच जून को जारी आदेश संशोधित किया गया है। यह हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी की सहमति से जारी किया गया है। जितेंद्र भारद्वाज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के माने जाते हैं। हालांकि, जितेंद्र भारद्वाज की कांग्रेस हाई कमान में भी अच्छी पैठ है।