फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: निजी अस्पतालों में भी दांतों का उपचार करा सकेंगे एचवीपीएनएल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने करीब 15 हजार कर्मचारियों को दांतों के उपचार के लिए बड़ी राहत दी है। अब संबंधित विभागीय कर्मचारी सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी उपचार करा सकेंगे। हरियाणा के महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ से फिलिंग, रूट कैनाल, दांत सामान्य रूप से या ऑपरेशन से निकलवाने, स्केलिंग के लिए शुल्क निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

एचवीपीएनएल मुख्यालय पंचकूला की ओर से जारी पत्र के अनुसार फिलिंग के कार्य के लिए 1000 रुपये, रूट कैनाल के लिए 3000 रुपये और स्केलिंग के लिए 1500 रुपये तय किए हैं। सामान्य रूप से दांत निकलवाने के लिए 400 रुपये और ऑपरेशन के माध्यम से दांत निकलवाने के लिए शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें