चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए आयोजित कराई लेक्चरर इन इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग की परीक्षा का विस्तृत परिणाम जारी कर दिया है।
बीते साल 17 सितंबर को विषय ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा में शामिल हुए 57 में से एक भी अभ्यर्थी विषय ज्ञान परीक्षा को उत्तीर्ण नहीं कर सका है। आयोग ने लेक्चरर इन इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग के 20 पदों के लिए 2024 में विज्ञापन निकाला था। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 150 अंकों में से अभ्यर्थी 35 प्रतिशत अंकों को लाने की अनिवार्यता ही पूरी नहीं कर सके।
परीक्षा परिणाम तो कुछ दिनों पहले ही घोषित किया गया था मगर अब अभ्यर्थी के प्राप्त अंकों ब्योरा सार्वजनिक किया है। अभ्यर्थियों के अंक 2 से 45 के बीच रहे हैं। ब्यूरो