फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 283 करोड़ के नौ विकास कार्य मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 प्रस्तावों में तीन के री-टेंडर, बाकी नौ की लागत बातचीत के बाद 297.46 करोड़ से घटकर 283.20 करोड़ हुई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली और सड़क से जुड़े नौ विकास कार्यों के लिए 283.20 करोड़ रुपये में मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा निवास में हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में बोलीदाताओं से बातचीत के बाद 14.26 करोड़ रुपये की बचत की गई।

बैठक में कुल 12 प्रस्ताव रखे गए। इनकी अनुमानित लागत 473.17 करोड़ रुपये बताई गई। इनमें से तीन प्रस्तावों को दोबारा निविदा के लिए भेजा गया। इसके बाद बाकी नौ प्रस्तावों की लागत 297.46 करोड़ रुपये रही। बोलीदाताओं से बातचीत के बाद इन कार्यों की स्वीकृत लागत 283.20 करोड़ रुपये तय हुई। इससे 14.26 करोड़ रुपये की बचत हुई।
विज्ञापन


गुरुग्राम के सेक्टर-77 से 80 तक मुख्य सीवर लाइन और मैनहोल बनाए जाएंगे। सोनीपत के मछरोला और जज्जल में यमुना किनारे रैनी वेल बनेंगे। गन्नौर में बेगा से शाहपुर तगा तक मुख्य पाइपलाइन और 10 एमएलडी क्षमता का रैनी वेल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पानीपत के नौ गांवों में पाइपलाइन, सीवर लाइन, मैनहोल, सीवेज शोधन संयंत्र और घरों तक पानी-सीवर कनेक्शन से जुड़े काम होंगे। समालखा में दो सीवेज शोधन संयंत्र भी बनाए जाएंगे। फरीदाबाद के सेक्टर-89 में सड़क, पानी की पाइपलाइन, सीवर लाइन और वर्षा जल संचयन से जुड़े काम होंगे। हिसार में एकीकृत विमानन केंद्र के लिए 132 केवी की बिजली लाइनों को भूमिगत केबल से स्थानांतरित किया जाएगा। कुंडली-मानेसर मार्ग पर सड़क की पट्टियों, संकेतक बोर्ड और कैट आई के वार्षिक रखरखाव को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें