फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मंत्री, विधायक और सांसद गिनाएंगे जीएसटी सुधार के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सभी जिलों में प्रेस काॅन्फ्रेंस के लिए प्रवक्ता नियुक्त किए
विज्ञापन

निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को भी प्रवक्ता बनाया गया

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में अगली पीढ़ी का जीएसटी सुधार विषय पर 20 से 22 सितंबर तक सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पूर्व मंत्री को अलग-अलग स्थानों के लिए प्रवक्ता नियुक्ति किया गया है। निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को भी प्रवक्ता बनाया गया है।


प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि इसका उद्देश्य जनता को जीएसटी सुधारों की नई दिशा और लाभों के बारे में जानकारी देना है। जारी सूची के अनुसार करनाल व पानीपत में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल, सोनीपत में मोहनलाल बड़ौली, अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, यमुनानगर में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, कुरुक्षेत्र में विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, कैथल में मंत्री श्रुति चौधरी, गोहाना में डॉ. अरविंद शर्मा, जींद में कृष्णलाल पंवार और पंचकूला में पूर्व मंत्री असीम गोयल प्रेस को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसी तरह रोहतक में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, झज्जर में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश घनखड़, डबवाली में रामचंद्र जांगड़ा, सिरसा में सुनीता दुग्गल, हांसी में सुरेंद्र पूनिया और हिसार में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी को प्रवक्ता नियुक्त किया है। फतेहाबाद में मंत्री कृष्ण बेदी, भिवानी में धर्मबीर सिंह, दादरी में मंत्री रणबीर गंगवा, रेवाड़ी में डॉ. अर्चना गुप्ता और महेंद्रगढ़ में मंत्री आरती राव प्रवक्ता होंगी। गुरुग्राम में राव इंद्रजीत, गुरुग्राम महानगर में राव नरबीर सिंह, नूंह में मंत्री विपुल गोयल, पलवल में मंत्री गौरव गौतम, फरीदाबाद महानगर में निर्दलीय राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा और फरीदाबाद जिले में कृष्णपाल गुर्जर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें