चंडीगढ़। जजपा ने 27 वरिष्ठ युवा पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। दिग्विजय चौटाला ने सभी नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों से कहा कि 23 सितंबर मंगलवार को सिरसा की नई अनाज मंडी में जजपा का युवा योद्धा जिला सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। हर जिले में जजपा युवा योद्धा कार्यक्रम करके युवाओं को एकजुट करेगी और युवाओं की आवाज बुलंद करेगी। दिग्विजय ने बताया कि युवा जजपा प्रदेश महासचिव के पद जोनी लठवाल, सिद्धार्थ गोदारा, अनिल ढुल, सोमवीर सिंह और अजय राव को नियुक्त किया गया है। संदीप श्योराण, अनुराग खटकड़, संपूर्ण कोयल, कर्णवीर ओढ़ां, सूरज चौहान, वीरेंद्र शेखों, अशोक ढिल्लों और राजबीर सिंह बराड़ युवा प्रदेश महासचिव होंगे। हरसिमरन सिंह बब्बू, गौरव सैनी, शाकिर खान, संदीप सिंघल, कर्ण तुषीर, रितुराज चौधरी, विपिन मोंगा, दीपक राठौर, निखिल कक्कड़, सुबोध चंद्रवंशी और विमल गुप्ता को युवा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दर्पण मित्तल को युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अनमोल गुप्ता और रजत नैन युवा प्रदेश प्रवक्ता होंगे। ब्यूरो