फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बदला मिड-डे मेन्यू: सरकारी स्कूलों में छह दिन मिलेगा स्किम्ड फ्लेवर्ड दूध, पिन्नी भी खाएंगे बच्चे

Thu, 24 Jul 2025 10:38 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

स्कूलों में बच्चों को 200 मिलीलीटर स्किम्ड फ्लेवर्ड दूध सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध कराया जाएगा। पहले यह सप्ताह में केवल तीन दिन ही मिलता था। 
विज्ञापन
मिड-डे मील खाते बच्चे - फोटो : X @PIB_India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब प्रदेश भर के सभी स्कूलों में बच्चों को 200 मिलीलीटर स्किम्ड फ्लेवर्ड दूध सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध कराया जाएगा। पहले यह सप्ताह में केवल तीन दिन ही उपलब्ध करवाया जाता था। साथ ही, सप्ताह में एक बार पिन्नी का वितरण किया जाएगा। स्कूलों में सप्ताह में दो दिन, बाल वाटिका से कक्षा आठवीं तक के सभी छात्रों को प्रोटीन युक्त मिल्क बार भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम-पोषण) योजना (पूर्व में मध्याह्न भोजन योजना) के तहत राज्य स्तरीय संचालन-सह-निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की बैठक गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 665.65 करोड़ रुपये बजट को मंजूरी प्रदान किया गया। इस योजना का उद्देश्य प्रदेशभर में 15 लाख से अधिक बच्चों को लाभ पहुंचाना है। इनमें बाल वाटिकाओं के 80,862, प्राथमिक विद्यालयों के 8,28,533 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 6,38,714 बच्चे शामिल हैं। 

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस के सुझाव पर राज्य के 10,080 स्कूल रसोई उद्यानों में हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे मेथी, पालक और सरसों की खेती शुरू की गई है ताकि बच्चों को आयरन और फाइबर युक्त आहार मिल सके। स्कूल शिक्षा विभाग के एसीएस विनीत गर्ग ने बताया कि पोषण प्रभाव को और बेहतर बनाने के लिए विभाग ने हाल ही में विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ चार जिलों मेवात, पानीपत, सोनीपत और पलवल (केवल हथीन खंड) के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। भिवानी और मेवात में पूरक पोषण के रूप में हर सप्ताह पिन्नी का वितरण भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें