फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मई की बारिश ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, 59.7 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले 2008 में दर्ज की गई थी 72.1 एमएम बारिश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मई के मौसम ने इस बार खूब अजब रंग दिखाए हैं। कभी पसीने तरबतर वाली गर्मी तो कभी तूफान के साथ झमाझम बारिश। मई की बारिश ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मई 2025 में कुल 59.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 193 फीसदी ज्यादा है। मई में सामान्य बारिश 20.4 एमएम दर्ज की जाती है। इससे पहले 2008 में 72.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक मई में बारिश की बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ रहा है। इस बार मई में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आते रहे, जिनकी अच्छी तीव्रता थी। वहीं, चक्रवाती और प्रति चक्रवाती हवा ने भी मौसम के बदलाव में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव देखा गया। आगे भी बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाणा में मानसून जून के तीसरे हफ्ते में आने की संभावना है। इस बार मानसून भी सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च से लेकर मई तक प्री मानसून का सीजन माना जाता है। इस बार प्री मानसून में सामान्य से 68 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। इन तीन महीनों में 75.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस मौसम में सामान्य बारिश 44.6 एमएम दर्ज हुई है। मार्च और अप्रैल में तो सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई थी लेकिन मई में दोनों महीने का कोटा पूरा कर दिया।


पानीपत में 703 फीसदी ज्यादा बारिश

मई में पानीपत में सामान्य से 703 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। पानीपत में 117.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, भिवानी में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। भिवानी में 17.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई, जो 11 फीसदी कम है। इसके अलावा चरखी दादरी में सामान्य से 260 फीसदी ज्यादा, झज्जर में 501 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 564 फीसदी, रोहतक में 181, सिरसा में 176 फीसदी, कैथल 432 ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन



आगे कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन हरियाणा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना है। चार जून से शुष्क मौसम शुरू हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन



आगे कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन हरियाणा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना है। चार जून से शुष्क मौसम शुरू हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें