फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा की आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएगा केन्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या : 16-
विज्ञापन

केन्या दाैरे के दाैरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने नारोक काउंटी के गवर्नर के साथ की वार्ता
भारत व केन्या के बीच कृषि भूमि विकास, सिंचाई, पशुपालन और अनुसंधान में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारत और केन्या के बीच कृषि भूमि विकास, सिंचाई, पशु पालन और अनुसंधान के क्षेत्र में आपस में सहयोग बढ़ाया जाएगा। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के साथ केन्या के दाैरे पर गए प्रतिनिधिमंडल की नारोक काउंटी के गवर्नर के साथ वार्ता हुई। इसमें हरियाणा में कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सराहा गया। इस बीच यह भी तय किया गया है कि केन्या के नारोक काउंटी में हरियाणा की तर्ज पर नई तकनीक से किसानों को जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने नारोक काउंटी के गवर्नर पैट्रिक ओले नटुटू से मुलाकात में भारत-केन्या कृषि सहयोग को नई गति देने पर चर्चा की। बैठक के दाैरान कृषि मंत्री ने हरियाणा में चल रही फसल विविधीकरण नीति, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली और ड्रोन आधारित कृषि तकनीक से अवगत कराया। कृषि मंत्री ने सुझाव दिया है कि जिन तकनीक का उपयोग करके कृषि क्षेत्र में हरियाणा आगे बढ़ा सका उसका लाभ केन्या के किसानों को भी मिल सकता है। इस बीच हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और केन्या के कृषि अनुसंधान संस्थानों के बीच संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विशेषज्ञों के आदान-प्रदान की आवश्यकता पर भी जोर दिया। गवर्नर पैट्रिक ओले नटुटू ने हरियाणा सरकार की कृषि नीतियों और तकनीकी नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि नारोक काउंटी में भी हरियाणा की तर्ज पर आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान और अंतरराष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं सुधार केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें