फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कपूर ने छोड़ा चार्ज, आज यूपीएससी को भेजा जाएगा डीजीपी का पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी का पद खाली होने से यूपीएससी की आपत्ति हुई दूर
विज्ञापन


आशीष वर्मा

चंडीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शत्रुजीत कपूर को डीजीपी पद से हटाए जाने के बाद नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजे जाने वाले पैनल का रास्ता साफ हो गया है। अब तकनीकी रूप से डीजीपी का पद खाली हो गया है। गृह विभाग ने सोमवार को नए सिरे से अधिकारियों का पैनल तैयार कर लिया है। मंगलवार को यूपीएससी को पैनल भेज दिया जाएगा। उधर, शत्रुजीत कपूर ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ओपी सिंह को सौंप दिया।
हरियाणा सरकार ने इस महीने की शुरुआत में नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए पांच अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजा था मगर यूपीएससी ने पैनल वापस भेज दिया था। यूपीएससी ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि अभी डीजीपी का पद खाली नहीं है। मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर छुट्टी पर चल रहे हैं। कपूर को डीजीपी पद से हटाए जाने के बाद यूपीएससी की आपत्ति दूर हो गई है। अब गृह विभाग शत्रुजीत कपूर से संबंधित ऑर्डर की कॉपी लगाकर मंगलवार को पैनल यूपीएससी को भेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनल में इन अफसरों के हैं नाम

हरियाणा सरकार पुलिस महानिदेशक के लिए पांच अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजेगा। इनमें 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर, 1991 बैच के एसके जैन, 1993 बैच के आलोक मित्तल, 1992 बैच के अजय सिंघल और 1993 बैच के एएस चावला शामिल हैं। यूपीएससी इनमें से तीन अफसरों के नामों की सूची हरियाणा सरकार को भेजेगा। सरकार इबन तीन में से किसी एक को पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी देगी। सूत्रों के अनुसार मुख्य मुकाबला आलोक मित्तल व अजय सिंघल के बीच है। कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह 31 दिसंबर को सेवा हो रहे हैं। इससे पहले ही हरियाणा सरकार नए डीजीपी को नियुक्त करेगी। बताया जा रहा है कि पैनल भेजने के एक सप्ताह में यूपीएससी बैठक कर अधिकारियों का चयन कर पैनल वापस भेज सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें