फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना स्कूल बस हादसा: दुर्घटना की जांच में लापरवाही; परिवहन विभाग के पांच अधिकारियों पर कार्रवाई

Tue, 06 May 2025 06:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कनीना स्कूल बस हादसा मामले में परिवहन विभाग के पांच अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। मामले में लापरवाही मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
कनीना स्कूल बस हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना उपमंडल के गांव उन्हाणी में 11 अप्रैल स्कूल बस दुर्घटना की शिकार हो गई थी। इस हादसे में सात बच्चों की मौत और 11 घायल हुए थे। वहीं अब इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले की जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कनीना स्कूल बस दुर्घटना मामले में लापरवाही बरतने पर जिला परिवहन कार्यालय, नारनौल के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (पीएंडए) नियम 7 के तहत कार्रवाई की है। उन्होंने कनीना घटना पर विधानसभा में भी आश्वासन दिया था कि इस हादसे की पूरी जांच की जाएगी। इसी कड़ी में जांच होने के बाद पांच अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई है।

कनीना में उस वक्त जिला परिवहन अधिकारी के रूप में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार व मनोज कुमार, सहायक सचिव प्रदीप शर्मा, मोटर व्हीकल अधिकारी (ई) पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार और परिवहन उप निरीक्षक नवीन के खिलाफ यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें