फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: जजपा ने संगठन में 32 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जजपा ने शनिवार को 32 नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। इनमें प्रदेश कार्यकारिणी में विद्यासागर, दलजीत सिंह, दिनेश शर्मा, प्रदीप गोयल और जेपी दूहन को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में डॉ. राजकुमार खटकड़, सुरेश राणा, सतबीर मलिक, वीरेंद्र बामल और परमजीत सिंह को शामिल किया गया है। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में धीरज सिंह राजपूत को हलका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में शेर सिंह बैरागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, खजान सिंह सैन को प्रदेश सचिव और सत्यवान प्रजापत को संयुक्त सचिव बनाया गया। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में अनिल वाल्मीकि और सुरेंद्र मुलाना को प्रदेश संयुक्त सचिव और मूलचंद कोहली, प्रदीप धानक, मामचंद वाल्मीकि व सुरेंद्र वाल्मीकि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
किसान प्रकोष्ठ में राममेहर, सुभाष सिसला और रणधीर सिंह जाडोला को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेंद्र कस्वां को महासचिव और महिपाल सरपंच, अनिल धनाना, जयवीर ढांडा को सचिव बनाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें