चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज को पार्टी की तरफ से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिलावार केंद्रीय और प्रदेश के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद भारद्वाज को पूरे प्रदेश का को-ऑर्डिनेटर लगाया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान की तरफ से आदेश जारी किया गया है। पहले नूंह में जितेंद्र भारद्वाज के को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी थी, जिसे फरीदाबाद एनआईटी के पूर्व विधायक नीरज शर्मा को सौंपी गई है। जितेंद्र भारद्वाज की प्रदेश की राजनीति में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे में गिनती होती है। हालांकि, उनकी केंद्रीय नेतृत्व में भी अच्छी पैठ हैं।
अब नई जिम्मेदारी के साथ जितेंद्र भारद्वाज सभी जिलों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठकों को सुचारू तौर पर संचालित किया जा सके। संगठन विस्तार की प्रक्रिया को सरल और सफल बनाने की दिशा में सभी तरह की व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित करेंगे।