फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: छात्रवृत्ति-प्रोत्साहन राशि वाले छात्रों का डाटा 22 तक अपडेट करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि पाने वाले विद्यार्थियों का दूसरी व तीसरी तिमाही का डाटा 22 अक्तूबर तक अपडेट करना होगा। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने वन स्कूल एप पर उपस्थिति दर्ज करने का मॉड्यूल शुरू कर दिया है। स्कूल मुखियाओं को पात्र विद्यार्थियों का डाटा तय समय में भरने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डाटा अपलोड करने से पहले विद्यार्थी के बैंक खाते व परिवार पहचान पत्र की आईडी का सत्यापन जरूरी होगा। डाटा में दोहराव या वित्तीय गड़बड़ी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे। इसी डाटा के आधार पर विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी। कोई पात्र विद्यार्थी राशि से वंचित रहा तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें