फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एचएसएनसीबी का योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा अभियान लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन योग की प्रक्रिया पूरी कर एक्स हैंडल पर टैग करने वाले पहले 100 लोगों को निशुल्क योगा मैट
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में नशे को खत्म करने के प्रति लोगों में जागरूकता को लेकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा अभियान लाॅन्च किया है। इस अभियान के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तीन दिन तक 20-20 मिनट अलग-अलग तरह के योग करने की वीडियो व फोटो #YogaYuktNashaMukt हैशटैग करना होगा। इसके साथ व्यक्ति को योग जरूर करो, ड्रग्स को दूर रखो स्लोगन भी बोलना है। सटीक तरीके से प्रक्रिया पूरी करने वाले पहले 100 लोगों को एचएसएनसीबी की तरफ से निशुल्क योगा मैट भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन


एचएसएनसीबी प्रमुख ओपी सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ लड़ने के लिए यह अभियान लाॅन्च किया गया है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले एक मॉड्यूल तैयार करेंगे। लोगों से सप्ताह में तीन दिन, जियो जीवन नशा बिन की अपील की गई है। इसका उद्देश्य नशे के खिलाफ एक आंदोलन बनना है, जो हजारों लोगों के जीवन में ताकत, अनुशासन और ध्यान को बढ़ावा देगा। इसमें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार 20-20 मिनट तक वार्म-अप, व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन और बालासन करना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें