फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: किसानों और छात्रों के समर्थन में उतरे हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एमएसपी पर वादा निभाने और पेपर लीक मामलों में कार्रवाई की मांग, छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आंदोलनरत किसानों और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर तुरंत निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान वही मांग कर रहे हैं जिनका वादा भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किया था।

चंडीगढ़ में जारी विज्ञप्ति में हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने और बाद में एमएसपी गारंटी कानून बनाने का आश्वासन अभी तक पूरा नहीं किया। इसी कारण किसान दोबारा आंदोलन करने को मजबूर हैं। सरकार को किसानों से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान निकालना और अमेरिका के साथ हुई व्यापार संधि को लेकर किसानों की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने दिल्ली में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी आलोचना करते कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार है और छात्रों पर बल प्रयोग करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। सरकार को छात्रों पर कार्रवाई करने के बजाय पेपर लीक कराने वाले गिरोहों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पेपर लीक मामलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें