फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पीएसटी के लिए आए हिसार के युवक के पैर में फ्रैक्चर, देवीलाल स्टेडियम में पहुंचा था टेस्ट के लिए

Mon, 15 Jun 2026 03:39 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अभ्यर्थी रजत ने बताया कि वह सुबह पीएसटी में शामिल हुआ तो जब वह दौड़ने लगा तो थोड़ी देर बाद उसके पैर में खिंचाव महसूस हुआ। इसके बाद जब चलने की कोशिश की तो पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
घायल को ले जाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस में पीएसटी यानी फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पहुंचे हिसार के युवक रजत के पैर में फ्रैक्चर हो गया। सुबह करीब 7 बजे पंचकूला के देवीलाल स्टेडियम में हिसार के खैर निवासी रजत के पैर में फ्रैक्चर आने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
अभ्यर्थी रजत ने बताया कि वह सुबह पीएसटी में शामिल हुआ तो जब वह दौड़ने लगा तो थोड़ी देर बाद उसके पैर में खिंचाव महसूस हुआ। इसके बाद जब चलने की कोशिश की तो पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की एंबुलेंस ने उन्हें सेक्टर 6 अस्पताल में भेज दिया। रजत ने बताया कि वह फिलहाल हिसार पहुंच गए हैं, वहां वह सर्जरी कराएंगे। परिवार के सदस्य भी साथ में साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें