फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष की टिप्पणी पर बवाल: हरियाणा में नर्सिंग अधिकारी दो घंटे की हड़ताल पर, माफी की मांग

Tue, 09 Jun 2026 08:28 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हरियाणा) की प्रदेश अध्यक्ष विनीता कुमारी ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि 7 जून को कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में डॉक्टर रेप केस की जांच के दौरान महिला आयोग अध्यक्ष की ओर से नर्सिंग अधिकारियों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की गई।
विज्ञापन
Protest - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नर्सिंग अधिकारियों ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की टिप्पणी और व्यवहार के विरोध में आज प्रदेशभर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


यह निर्णय नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हरियाणा) की ओर से लिया गया है।

एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष विनीता कुमारी ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं व सभी सिविल सर्जनों को भेजे पत्र में कहा है कि 7 जून को कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में डॉक्टर रेप केस की जांच के दौरान महिला आयोग अध्यक्ष की ओर से नर्सिंग अधिकारियों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की गई। पत्र में आरोप लगाया गया है कि नर्सिंग स्टाफ पर अनुचित आरोप लगाए गए और पूरे नर्सिंग कैडर की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

एसोसिएशन ने कहा कि संबंधित मामले में नर्सिंग अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं है और पूरे नर्सिंग समुदाय को कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। संगठन ने मांग की है कि रेणु भाटिया सार्वजनिक रूप से पूरे नर्सिंग कैडर से माफी मांगें। 
विज्ञापन


पत्र के अनुसार, इस विरोध के तहत 9 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हरियाणा के सभी जिला स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग अधिकारी पेन-डाउन हड़ताल करेंगे। संगठन ने इसे नर्सिंग समाज की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें