फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा भी अपनाएगा इंदाैर का सफाई माॅडल

विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 115वीं कार - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 115वीं कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का सुझाव, हरियाणा के शहरों में भी इंदाैर मॉडल को किया जाएगा लागू
विज्ञापन

पंचकूला में अखिल भारतीय महापौर कार्यकारी परिषद की 115वीं बैठक में पहुंचे सीएम सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा में मध्य प्रदेश के इंदाैर माॅडल के आधार पर स्वच्छता की योजना पर काम होगा। पंचकूला में चल रही अखिल भारतीय महापौर कार्यकारी परिषद की 115वीं बैठक के दाैरान मुख्यमंत्री ने इंदाैर के माॅडल की प्रशंसा करते हुए आह्वान किया कि मेयर और पार्षदों को इंदौर जाकर वहां की योजनाओं और मॉडल का अध्ययन करना चाहिए ताकि हरियाणा के शहरों में भी उसी प्रकार के मॉडल लागू किए जा सकें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक महापौर को अपने शहर का प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ वहां के विकास और प्रगति का प्रत्यक्ष सारथी बताया। सोमवार को पंचकूला में आयोजित इस आयोजन में स्थानीय स्वशासन की परिकल्पना में महापौर को रीढ़ के समान बताया और कहा कि शहर केवल निवास स्थान नहीं हैं, बल्कि आर्थिक विकास के इंजन, नवाचार के केंद्र और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का संगम हैं। इसलिए महापौरों से शहरों को ब्रांड बनाने का आह्वान भी किया, जिससे शहरों को विशिष्ट पहचान मिल सके।
विज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा सरकार के लक्ष्य को सम्मेलन में रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ का संगम बनें। वर्ष 2047 तक भारत की लगभग 900 मिलियन आबादी शहरों में निवास करेगी। यह सिर्फ संख्या नहीं है, बल्कि एक बड़ी संभावना है।
इसलिए सुनियोजित विकास भी हो। इस दाैरान बैठक में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा, ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की अध्यक्ष माधुरी अतुल पटेल, ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के आयोजन महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री उमाशंकर, ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल आदि शामिल रहे।

कैसे इंदाैर को रखा जाता है साफ, मेयर ने बताई पूरी योजना
कार्यक्रम के दाैरान मुख्यमंत्री ने इंदाैर के मेयर पुष्पमित्र भार्गव से वार्ता की। इस बीच मेयर ने बताया कि इंदाैर की करीब 35 लाख की आबादी है। प्रतिदिन सूखा-गीला 1000 मीट्रिक टन कचरा निकलता है और घर-घर से कचरा उठवाने के लिए 600 वाहन हैं। प्रत्येक वाहन में छह-छह बाॅक्स होते हैं। पहले बाॅक्स में गीला कचरा डाला जाता है। दूसरे बाॅक्स में सूखा, तीसरे बाॅक्स में प्लास्टिक आदि को डाला जाता है।
चाैथे बाॅक्स में कांच से जुड़ा कचरा डालते हैं। इसी तरह से 5वें बाॅक्स में सेनेटरी पेड-डायपर जैसा कचरा डालते हैं और छठे बाॅक्स में इलेक्ट्रिक खराब उपकरण डालते हैं। ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र पर कचरा अलग-अलग किया जाता है, इनकी बिक्री से सालाना दो करोड़ रुपये की आय होती है। वहीं, गीले कचरे से बाॅयोगैस का उत्पाद होता है, हरे कचरे से कोयला बनाने की योजना भी प्रस्तावित है, जागरूकता अभियान के साथ ही लोग भी अपने शहर की तरह गलियों को साफ रखते हैं।



मुख्यमंत्री ने बताईं सरकार की योजनाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में शहरी स्थानीय निकायों को विकास कार्यों के लिए 2014-15 में बजट 1,693 करोड़ रुपये को बढ़ाकर 2025-26 में 5,666 करोड़ रुपये कर दिया गया है। चार मेट्रोपोलिटन विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं। प्रदेश में 375 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लक्ष्य में से 9 शहरों में 50 बसें चलाई जा चुकी हैं, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 2026 तक 450 बसें खरीदी जाएंगी।



शहरों में विकास का पहिया तेजी से घूमे, इस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

पंचकूला। यह बहुत अच्छा अवसर है, जब एक साथ मिलकर देशभर के मेयर अपने शहरों के विकास के लिए चर्चा कर रहे हैं। शहरों में विकास की गति को तेज करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। यह बात सोमवार को ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में शिरकत करने आए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कही। वहीं, कार्यक्रम में माैजूद राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि नगर निगम को शहर की सरकार भी कहा जाता है। शहर की सरकार के पास अधिकार भी होने चाहिए ताकि लोगों के हित में काम हो सके, जहां जो कमियां हैं। उनको सिस्टम के साथ बदला जा सकता है।
विज्ञापन





सोनीपत के मेयर बोले- विकास को गति को मिले पॉवर बढ़े

सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा में नगर निगमों की संख्या बढ़ी है, निश्चित तौर पर निगमों के अधिकार भी बढ़े हैं। नगर निगम क्षेत्र में विकास को गति मिले, इसके लिए नगर निगम के मेयर पाॅवर्स और बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। करनाल की मेयर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि सभी मेयरों की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं काे सिरे चढ़ाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से सक्षम है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें