फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक स्थगित, निर्वाचित सदस्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे

Fri, 14 Feb 2025 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

असंध से जीते हुए पंथक दल के जगदीश सिंह झींडा भी बैठक के लिए पहुंच गए हैं। हरियाणा सिख गुरुद्वारा चुनाव समिति के चेयरमैन रिटायर जस्टिस एच.एस. भल्ला की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन
धरना देते सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के सेक्टर एक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शुरू हुई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक अचानक स्थगित कर दी गई है। निर्वाचित सदस्यों ने सरकार के खिलाफ गेट पर धरना दे दिया। सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन




सदस्यों का कहना है कि रिटायर्ड जस्टिस एच एस भल्ला की तरफ से 9 सदस्यों को चुना जाना था, लेकिन सरकार के इशारे पर यह कहा गया कि अभी सदस्यों को चुनने का नियम नहीं बनाया गया है। इसके बाद सभी बैठक स्थगित करके बाहर आ गए। वहीं, इस मामले पर बाहर आने पर जगदीश झींडा ने कहा कि धरना प्रदर्शन करने वालों को नियम नहीं मालूम है, ये धरना प्रदर्शन बेवकूफी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में सभी 40 जीते हुए उम्मीदवार पहुंचे हैं। असंध से जीते हुए पंथक दल के जगदीश सिंह झींडा भी बैठक के लिए पहुंचे थे।



हरियाणा सिख गुरुद्वारा चुनाव समिति के चेयरमैन रिटायर जस्टिस एच.एस. भल्ला की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें