फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: परिवार पहचान पत्र में अनजान व्यक्ति का नाम हटाना अब आसान, नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू

Tue, 26 May 2026 03:08 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि इस संबंध में डिलीट अनवांटेड माड्यूल  में जरूरी बदलाव किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत नागरिक अपनी सिटीजन आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
PPP - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र प्रणाली को अधिक पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब यदि किसी परिवार पहचान पत्र में किसी अनजान व्यक्ति का नाम जुड़ गया हो या पहचान होने के बावजूद उसका नाम हटाने में दिक्कत आ रही हो, तो नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर समस्या का समाधान करा सकेंगे।
विज्ञापन


पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि इस संबंध में डिलीट अनवांटेड माड्यूल  में जरूरी बदलाव किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत नागरिक अपनी सिटीजन आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और प्रभावी हो गई है।

उन्होंने बताया कि कई शिकायतें सामने आ रही थीं, जिनमें परिवार पहचान पत्र में गलत तरीके से अन्य लोगों के नाम जुड़ गए थे। कई मामलों में ऐसे व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाती थी और तकनीकी कारणों से नाम हटाने में परेशानी आती थी। अब इन समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रावधान लागू किया गया है।
विज्ञापन


नई प्रक्रिया के अनुसार आवेदक को सबसे पहले Target PPN ID का चयन करना होगा। पोर्टल पर संबंधित परिवार के मुखिया का नाम और पंजीकृत मोबाइल नंबर ओटीपी सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद आवेदन स्वतः संबंधित एडीसी लॉगिन पर अनुमोदन के लिए भेज दिया जाएगा।

डॉ. खोला ने कहा कि नई व्यवस्था से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पीपीपी से जुड़ी शिकायतों का तेजी से निपटारा हो सकेगा। साथ ही परिवार पहचान पत्र के डेटा की शुद्धता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें