फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग 24 तक आयोजित कराएगा 14 परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-आयोग ने 15 से 24 सितंबर तक सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट की तिथि की तय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) 24 सितंबर तक 14 परीक्षाएं आयोजित कराएगा। 15 सितंबर से 24 सितंबर तक सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट (मुख्य परीक्षा) के आयोजन की तिथि घोषित कर दी हैं। आयोग की तरफ से परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्र में होंगी।
विज्ञापन

आयोग के अनुसार, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में लेक्चरर, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और फूड टेक्नोलाॅजी लेक्चरर पदों के लिए 15 सितंबर को सुबह के सत्र में परीक्षा होगी। आर्किटेक्चर लेक्चरर पदों के लिए 15 सितंबर को ही शाम के सत्र में परीक्षा का आयोजन होगा। इंस्ट्रूमेंट एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग लेक्चरर, टेक्सटाइल टेक्नोलाॅजी लेक्चरर, फैशन टेक्नोलाॅजी लेक्चरर पदों के लिए 17 सितंबर को सुबह और शाम को मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलाॅजी लेक्चरर पदों की परीक्षाओं का आयोजन होगा। 19 सितंबर को लाइब्रेरी साइंस लेक्चरर की परीक्षा सुबह के सत्र में आयोजित की जाएगी जबकि शाम को आफिस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन (ओएमसीए) लेक्चरर पदों के लिए परीक्षा होगी। 24 सितंबर को सुबह के सत्र में फैशन डिजाइन लेक्चरर, मेडिकल इलेक्ट्रानिक्स लेक्चरर पदों के लिए परीक्षा होगी। 24 सितंबर शाम को बिजनेस मैनेजमेंट लेक्चरर पदों के लिए परीक्षा होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि 10 सितंबर से आयोग की वेबसाइट http://hnsc.sor.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र ए-4 आकार के कागज पर प्रिंट साथ लाने होंगे जिससे परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश के दाैरान कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें